{"_id":"f6266d15baa65aae74475452cf12931f","slug":"april-charges-will-be-set-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अप्रैल को तय किए जाएंगे आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो अप्रैल को तय किए जाएंगे आरोप
badaun
Updated Fri, 20 Mar 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग थाने में नाबालिग से गैंगरेप करने के आरोपी बर्खास्त सिपाही वीरपाल यादव और अवनीश यादव को शुक्रवार को स्पेशल जज पाक्सो एक्ट की अदालत में पेश किया गया। स्पेशल जज ने चार्जशीट का अवलोकन किया। इसके बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। स्पेशल जज पाक्सो एक्ट अनिल कुमार मामले में दो अप्रैल को आरोप तय करेंगे।
विज्ञापन
मूसाझाग थाने में 31 दिसंबर की रात सिपाही वीरपाल यादव और अवनीश यादव ने नाबालिग से गैंगरेप किया था। अवनीश यादव को पांच और वीरपाल यादव को 11 अप्रैल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। बाद में दोनों को बर्खास्त कर दिया गया था। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। पिछले दिनों क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट स्पेशल जज पाक्सो एक्ट की अदालत में दाखिल कर दी। चार्जशीट का अवलोकन करने के दौरान शुक्रवार को कोर्ट ने दोनों बर्खास्त सिपाहियों को तलब किया था। चार्जशीट का अवलोकन करने के बाद स्पेशल जज ने दोनों सिपाहियों पर आरोप तय करने के लिए दो अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
यह लगी धाराएं
धारा 5/6 पाक्सो एक्ट- न्यूनतम 10 साल की सजा
धारा 376 डी-गैंगरेप करना, उम्र कैद और जुर्माना
धारा 342- किसी को अवैध रूप से रोकना, अधिकतम 20 साल की सजा और जुर्माना
धारा 366- अपहरण करना, 10 साल की सजा और जुर्माना
धारा 363- किसी को उसके संरक्षक की मौजूदगी में अगवा करना, एक साल की सजा और जुर्माना
वादी पक्ष ने मांगी प्रगति आख्या
बदायूं। मूसाझाग कांड में वादी पक्ष के वकील अरविंद शर्मा ने कोर्ट में 172 सीआरपीसी के तहत प्रार्थना पत्र देकर कोर्ट से चार्जशीट पर प्रगति आख्या उपलब्ध कराने की मांग की है। शुक्रवार को वादी और प्रतिवादी पक्ष को कोर्ट ने चार्जशीट की नकल मुहैया करा दी है।
विज्ञापन