फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   angry public attacked on the SDO

गुस्साएं लोगों ने एसडीओ को दौड़ाया

Fri, 08 Jan 2016 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Fri, 08 Jan 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
angry public attacked on the SDO
नलकूप कार्यालय की चाहरदीवारी निर्माण का कर रहे थे विरोध  
विज्ञापन

हंगामा करने वाले कार्यालय के पूर्व कर्मचारी के बेटे
 


एक्सईएन के अनुसार हमला करने वाले लोगों ने बाउंड्री पार अपना मकान बनवा लिया है। मकानों तक पहुंचने के लिए इन लोगों ने विभागीय कार्यालय की बाउंड्री तोड़कर निकलने का रास्ता बना लिया है, इसलिए वे यह बाउंड्री नहीं बनने देना चाहते हैं। गुरुवार को इनके साथ आई महिलाओं ने बची-खुची बाउंड्री भी तोड़ दी। अधिकारियों को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। उस समय उनके कार्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद था। इन लोगों ने सरकारी काम में भी बाधा डाली है। पुलिस ने अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। नलकूप विभाग के कार्यालय के जीर्णोद्धार के लिए ठेकेदार चहारदीवारी बनाने को नाप कर रहा था, उसी समय आए लोगों ने एसडीओ के साथ मारपीट कर उन्हें भगा दिया। जबकि अभद्रता कर रहे लोगों संग आई महिलाओं ने चहारदीवारी को गिराकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को कथित रूप से यौन शोषण के मामले में फांसने की धमकी भी दी। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर दो लोग राजेंद्र और मदन के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  एक्सईएन ने बताया कि घटना के समय वह भी मौके पर ही थे। उन पर भी हमला बोल दिया गया। एसडीओ के साथ मारपीट की गई। नामजद आरोपी विभाग के रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नत्थूलाल के पुत्र हैं।

अधीक्षण अभियंता ने ली घटना की जानकारी
नलकूप विभाग प्रथम के आफिस की बाउंड्री वॉल की घटना जिस दिन हुई थी, उसी दिन विभाग के अधीक्षण अभियंता देव प्रकाश शर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने एक्सईएन प्रथम खंड से घटना का पूरा ब्योरा लिया। दरअसल, वह विभाग के द्वितीय खंड में निरीक्षण को आए थे। जब उन्हें घटना का पता लगा तो जानने के लिए मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed