फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Alcoholic husband and wife Beating executed

शराबी पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला

Sun, 12 Jun 2016 11:14 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 12 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
थाना हजरतपुर के गांव बमनपुरा वनवाला में शराब के लिए रुपये न देने पर एक सिरफिरे ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामले में आरोपी की भाभी की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन

हजरतपुर थाने के गांव बमनपुरा वनवाला निवासी अमरपाल शराबी और जुआरी किस्म का व्यक्ति है। उसकी पत्नी मीना (35) इसका विरोध करती थी। इस पर पति-पत्नी में अक्सर तकरार हुआ करती थी। रविवार सुबह अमरपाल ने मीना से जुआ खेलने और शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। इस पर अमरपाल बौखला गया। उसने मीना को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया। गंभीर घायल मीना ने कुछ ही देर के बाद दम तोड़ दिया। इसके बाद अमरपाल घर से भाग गया।
विज्ञापन

मामले में अमरपाल के बड़े भाई शिशुपाल की पत्नी गुड्डो देवी की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मीना के दो संतानें एक बेटा और एक बेटी है। गुड्डो का कहना है कि अमरपाल शराबी और जुआरी था। इसको लेकर उसके घर में अक्सर विवाद होता रहता था। इंस्पेक्टर आरके वर्मा का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव पड़ा भारी
उझानी। पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े में पड़ोसी को बीच बचाव कराना भारी पड़ गया। पति-पत्नी ने उसको जमकर धुन दिया। इससे वह घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव रौली में शनिवार रात गुड्डू का उसकी पत्नी कैलाशों से झगड़ा हो रहा था। इस दौरान पड़ोसी हरीओम बीच-बचाव कराने पहुंचा गया। बात बढने पर हरीओम ने गुड्डू को थप्पड़ मार दिया। यह बात गुड्डू और कैलाशों दोनों को नागवार गुजरी। दोनों ने लाठी-डंडों से हरीओम को पीट दिया। इससे वह घायल हो गया। मामले में गुड्डू और उसके भाई सोरन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed