{"_id":"bdae598e47228938ff6088823e6d8de4","slug":"accident-hindi-news-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा व्यवसायी रिंकू की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवा व्यवसायी रिंकू की हादसे में मौत
बिसौली।
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी से लौट रहे कस्बे के युवा व्यवसायी रिंकू कथूरिया की गाड़ी नील गाय से टकराकर एक खाई में जा गिरी। इस हादसे में घायल हुए रिंकू ने कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। उनकी मृत्यु के शोक में नगर का बाजार बंद रहा। देर शाम उनका शव घर पहुंचा तो उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया।
नगर के बमनपुरी मोहल्ले में रहने वाले रिंकू कथूरिया अपने परिवार के साथ हल्द्वानी एक शादी में शामिल होने गए थे। रविवार सुबह वह अपनी जायलो कार से लौट रहे थे। चंदौसी के पास गाड़ी की नीलगाय से टक्कर हो गई जिसके बाद कार खाई में जा गिरी। परिवार के लोग जैसे-तैसे बाहर निकले। युवा व्यवसायी भी बाहर निकल आए। उनकी मासूम बेटी परी गाड़ी की सीट के नीचे फंस गई। अन्य परिवार वालों ने उसे बाहर निकाला।
बताते हैं कि घायल रिंकू कथूरिया कुछ देर तो बातचीत करते रहे लेकिन धीरे-धीरे उनकी सांसे थमने लगीं। मुरादाबाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। सुबह परिजनों को सूचना मिली तो वे लोग मुरादाबाद पहुंच गए। देर शाम उनका शव घर आ गया। पूरे नगर मेेें शोक की लहर दौड़ गई। जिसने सुना वह उनके घर पर सांत्वना देने पहुंच गया। दोपहर बाद तक नगर की काफी दुकानें बंद रहीं।