{"_id":"767b4b3445073663cbb00d0e8b153c6d","slug":"accident-hindi-news-85","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदी टॉली पलटने से स्नानार्थी युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ना लदी टॉली पलटने से स्नानार्थी युवक की मौत
ujani
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना लदी ट्रैक्टर-टॉली पर सवार होकर कछला के लिए चला युवक हादसे का शिकार हो गया। वह ट्रॉली पर बैठा था। ट्रॉली पलट जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तड़के करीब चार बजे कोतवाली क्षेत्र में गांव फूलपुर के पास हुआ। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नौशेरा निवासी गौतम कश्यप (32) गंगा स्नान करने के लिए कछला जाने को कासगंज जिले में नगरिया की शुगर मिल को जा रही गन्ना लदी टॉली पर सवार हो गया था। ट्रॉली पलट जाने से वह सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद ड्राइवर परिचित वाहन चालक के जरिए ट्रैक्टर-टॉली को लेकर चला गया लेकिन गौतम खाई में ही पड़ा रहा।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो गौतम का शव पड़ मिल गया लेकिन ट्रैक्टर-टॉली समेत उसके ड्राइवर का पता नहीं लगा। शुरू में पुलिस शव की शिनाख्त भी नहीं करा पाई लेकिन तलाशी लेने पर पॉकेट डायरी में मिले सेलफोन नंबर पर पुलिस ने बात की तो शिनाख्त की औपचारिकता गौतम के रूप में उसके भाई रामवरन ने की। सुबह में मृतक की पत्नी सत्यवती भी घरवालों के साथ रोते-बिलखती पहुंच गई।
प्राइवेट बस की टक्कर
से विवाहिता की मौत
मुजरिया-बिल्सी रोड पर हुई दुर्घटना
पब्लिक ने चालक को मय बस के पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
मुजरिया। प्राइवेट बस ने मुजरिया-बिल्सी रोड पर एक विवाहिता को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को आसपास के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना अपराह्न करीब चार बजे हुई।
विज्ञापन
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव फातुल्लागंज निवासी मुनीश पत्नी विनीता (21) के साथ थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद में देवी की जात करने गए थे। पति-पत्नी जात करने के बाद अपराह्न करीब चार बजे मैजिक से मुजरिया चौराहे पर पहुंचे। यहां से गांव जाने के लिए दंपति बिल्सी रोड पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उझानी की ओर से प्राइवेट बस आई। मुनीश ने बस चालक को रुकने का इशारा किया। बस चालक ने बस नहीं रोकी। इस दौरान विनीता बस की चपेट में आ गई। जिससे कुचल कर उसकी मौके पर मौत हो गई। बस चालक मय बस के फरार होने की कोशिश कर रहा था। आसपास के लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
आठ महीने पहले ही हुई थी शादी
मुजरिया। मृतका उझानी थाना क्षेत्र के गांव पलिया के झम्मन सिंह की बेटी थी। मुनीश के साथ उसकी शादी करीब आठ महीने पहले ही हुई थी। शादी के बाद दंपति पहली बार देवी की जात करने गए थे। घटना के बाद विनीता और मुनीश दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है।