फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

बाइक सवार ने बुग्गी में मारी टक्कर, पांच घायल

Tue, 13 Jan 2015 08:30 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Tue, 13 Jan 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
accident
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर महेरा के पास एक घोड़ा बुग्गी में बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। उधर, बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मारी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

वजीरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम गोठा निवासी प्रदीप बाइक से बदायूं  की ओर जा रहे थे। ग्राम महेरा के पास बाइक अनियन्त्रित होकर आगे जा रही घोड़ा बुग्गी में पीछे से भिड़ गई, जिससे बाइक चालक प्रदीप और बुग्गी में बैठे राजीव निवासी बनकोटा, गुराई के राजाराम, प्रहलाद कुमार निवासी ग्राम बनकोटा तथा बुग्गी चालक ओमवीर निवासी ग्राम टिकुरी गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन

रुदायन। इस्लामनगर थाने के कस्बा रुदायन निवासी राजसिंह पाल (24) अपने खेत से लौट रहा था। पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर भी एंबूलेंस मुहैया नहीं हो सकी। खबर लिखने  तक हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसावां। नगर के वार्ड 10 के रामवीर का पांच वर्षीय पुत्र राजकुमार दुपहर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान फतेहगढ़ तिराहे पर कलान की ओर से आते ट्रक ने राजकुमार को  कुचल दिया, इससे वह गंभीर घायल गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed