फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

हादसों में बालक समेत तीन की मौत, सात घायल

Mon, 14 Dec 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Mon, 14 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
accident
 हादसा -एक
विज्ञापन

स्कॉर्पियो ट्रक में घुसी, एक की जान गई
मुजरिया। बुलंदशहर के थाना पासू के गांव रनाइच से बारातियों को लेकर बिल्सी थाने के गांव कठौली आ रही स्कार्पियो मुजरिया में गोल चक्कर के पास डिवाइडर से टकराने के बाद रोड किनारे जाकर खड़े ट्रक में घुस गई। इसमें 25 वर्षीय प्रशांत, 27 साल का शिवकांत, 30 का विक्की 36 का प्रदीप और 10 वर्षीय सुमित पुत्र सोमनाथ घायल हो गए। हादसे में मरने वाले चालक का नाम, पता ज्ञात नहीं हो सका है।

हादसा -दो
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बिसौली। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रोड़ी निवासी खुशीराम के बड़े बेटे की ससुराल बिसौली में है। रविवार को खुशीराम का दूसरा बेटा 22 वर्षीय राजकमल बाइक पर अपनी भाभी को विदा कराने जा रहा था। कस्बे में मयूर बार के सामने चंदौसी की ओर से आ रहे ट्रक ने राजकमल की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। राजकमल के परिवार वालों को खबर दे दी गई है।
विज्ञापन


हादसा-तीन
रोडवेज बस ने वैन को रौंदा, बालक की मौत
दहगवां। बदायूं के मोहल्ला लोटनपुरा निवासी रवि अपने परिवार के साथ रविवार को जरीफनगर के गांव कादराबाद में जात करने जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे नरौरा डिपो की बस ने उनकी मारूति वैन में टक्कर मार दी। इस हादसे में रवि के पांच साल के बेटे अंश की मौत हो गई। रवि और उनकी पत्नी सुमन घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 ट्रॉली में घुसी रोडवेज बस, पांच लोग घायल
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर रविवार तड़के कासगंज की ओर से आ रही रोडवेज बस खड़ी ट्रॉली में घुस गई। इस हादसे में बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए। इन सभी को स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

बिसौली के युवक की हाथरस में मौत
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिंदारा निवासी 43 वर्षीय रामचरन अपने परिवार के साथ हाथरस रिश्तेदारी में गए थे। वह रविवार को घर लौटने के लिए थाना विजय नगर इलाके में एक पब्लिक स्कूल के पास खड़े थे। इसी दौरान वहां एक दूध का टैंकर पलट गया। इसकी चपेट में आकर रामचरन की मौत हो गई। उनका बेटा 15 साल का बिट्टू, 10 वर्षीय आकाश और 3 साल का ईशू घायल हो गए। खबर मिलने पर परिवार में कोहराम है। परिवार के लोग हाथरस रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed