फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत चार लोगों की मौत

Sat, 28 Nov 2015 08:42 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sat, 28 Nov 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
हादसा-1
विज्ञापन

हॉट मिक्सर से टकरा कर बाइक सवार की मौत
बिनावर थाने के गांव ढकिया के पास हुआ हादसा
बिनावर।  इस थाने के गांव करतोली निवासी राजपाल (35) पुत्र छोटे लाल शुक्रवार को अपनी बहन को बरेली के बेहटी गांव स्थित उसकी ससुराल छोडने गए थे। रात में वह वहां से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे गांव ढकिया के पास उनकी बाइक रोड पर खड़ी हॉट मिक्सर मशीन से टकरा गई। हादसे में राजपाल की मौके पर मौत हो गई। राजपाल के घर में कोहराम का माहौल है। उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हादसा-2
बाइक की टक्कर से वृद्घ की मौत, एक घायल
ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़ कर धुना
बदायूं। सिविल लाइंस थाने के गांव बदरपुर निवासी रईस (60) पुत्र नन्हे शनिवार शाम गांव के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान बिल्सी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनको टक्कर मार दी। इससे रईस की मौके पर मौत हो गई। टक्कर लगने से रईस का रिश्तेदार पुसगवां निवासी अख्तर भी घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़ कर धुन दिया। बाइक चालक बिल्सी के गांव बादशाहपुर का निवासी है उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


हादसा-3
ट्रक से कुचल कर बालक की मौत
बदायूं-मेरठ हाईवे पर हुआ हादसा
सहसवान। मेरठ हाईवे पर ट्रक से कुचल कर मोहनलाल के 12 वर्षीय पुत्र पन्ना लाल की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। खबर मिलने पर डीएम और एसएसपी ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसवान के गांव मचौना की मढ़ैया निवासी मोहनलाल का पुत्र पन्ना लाल शनिवार दोपहर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान बदायूं की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पन्ना लाल को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बदायूं-मेरठ हाईवे पर जाम लगा दिया। डीएम शंभूनाथ और एसएसपी सौमित्र यादव ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाया। पुलिस ने चालक को मय ट्रक के हिरासत में ले लिया है। पन्ना लाल तीन बहनों में इकलौता भाई था। घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम है।


हादसा-4
बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत
लहरा असदुल्लापुर के पास हादसा
सहसवान। मुजरिया थाने के गांव लहरा असदुल्लापुर निवासी सल्लन की पत्नी कल्लो (60) शुक्रवार को किसी काम से सहसवान गईं थीं। शाम को वह टेंपो से अपने गांव लौटीं। गांव के बाहर टेंपो से उतरने के बाद वह सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने कल्लो को टक्कर मार दी। वह गंभीर घायल हो गईं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान कल्लो ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बाइक सवार मय बाइक के भागने में कामयाब हो गया। परिवार वालों ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed