फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

मेरठ हाईवे पर कार पलटने से युवक की मौत

Sun, 14 Dec 2014 07:12 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 14 Dec 2014 07:12 PM IST
विज्ञापन
accident

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। कार ड्राइव कर रहे उसके मालिककी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक भूपेंद्र सिंह चंडीगढ़ के  रहने वाले थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

विज्ञापन

हादसा शनिवार रात बदायूं-मेरठ हाईवे पर अथइया पुलिया के पास हुआ। पुलिया के पास सड़क किनारे खेत में क्षतिग्रस्त कार और उसके पास शव पड़ा होने की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से शव की शिनाख्त चंडीगढ़ के गांव पीरा निवासी भूपेंद्र सिंह (40) पुत्र हरभजन सिंह के रूप में हुई। पुलिस को मृतक की जेब से एक डायरी भी मिली। इसमें सेलफोन का एक ऐसा नंबर मिल गया जो उसके घरवालों तक सूचना भेजने में सहायक बना।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि भूपेंद्र खुद कार चला रहे थे। वह कहां जा रहे थे, यह तो नहीं पता लेकिन घरवाले देर रात तक कोतवाली पहुंच जाएंगे तभी कुछ पता चल सकेगा। पुलिस ने हादसा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की जेब से पुलिस को 47 हजार रुपये भी मिले हैं। कोतवाल रामसूरत यादव ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ। भूपेंद्र पुलिया के पास मोड़ पर शायद नियंत्रण खो बैठे इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed