{"_id":"957f97a74c9f82729dbc9c9be5c35066","slug":"a-man-died-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में मिली ग्रामीण की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में मिली ग्रामीण की लाश
दहगवां।
Updated Tue, 17 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव विजयगढ़ी निवासी कर्रू का शव संदिग्ध हालत में उनके घर में मिला। गांव के चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के परिवार वाले चंडीगढ़ में रहते हैं। उनको सूचना दे दी गई है। अब तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई है।
विजयगढ़ी निवासी कर्रू का परिवार कई साल से चंडीगढ़ में रहता है। यहां घर में कर्रू (43) पुत्र उमराय अकेले रहते थे। मंगलवार को उनका शव घर के आंगन में पड़ा था। गांव के चौकीदार नेम सिंह की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि कर्रू की हत्या की गई है। एसओ गंगा सिंह यादव ने बताया कि कर्रू के परिवार वाले चंडीगढ़ से लौट रहे हैं। अगर कोई तहरीर दी जाती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।