फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ननाखेड़ा के पास गंगा में उतराती मिली बिसौली के तनुज की लाश

ननाखेड़ा के पास गंगा में उतराती मिली बिसौली के तनुज की लाश

Thu, 25 Apr 2019 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
ननाखेड़ा के पास गंगा में उतराती मिली बिसौली के तनुज की लाश
उझानी (बदायूं)। मंगलवार को गंगा में नहाते समय डूबे बिसौली के दुकानदार तनुज वार्ष्णेय का शव दूसरे दिन कछला घाट से काफी दूर ननाखेड़ा के पास गंगा में उतराता मिल गया। नाव के जरिये तड़के से ही खोजबीन में जुटे परिजनों ने शव को देख गोताखोरों को भी बुला लिया। शव को गंगाघाट पर लाया गया तो पहले से मौजूद परिजन बिलख उठे। घरवाले शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर अपने साथ घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

तनुज वार्ष्णेय (18) बिसौली निवासी किशन लाल का बेटा था। वह अपने परिजनों और दोस्तों के साथ मंगलवार को गंगा नहाने के लिए कछला स्थित घाट पर पहुंचा था। नहाते समय गहरे में चले जाने वह डूब गया था। घरवालों ने गोताखोरों को बुलाकर शाम तक उसकी खोजबीन भी कराई लेकिन देर शाम गोताखोरों को जब सफलता हाथ नहीं लगी तो बुधवार सुबह में फिर से गंगा में गोताखोरों को उतार दिया गया। भाई मनोज और चाचा विवेक वार्ष्णेय ने नाव के जरिये कादरचौक तक तलाशी अभियान चलाया। कादरचौक की ओर से लौटते में दोपहर में ननाखेड़ा के पास गंगा में शव को उतराता देख परिवारों के लोगों ने गोताखोरों को बुलाकर उसे बाहर निकलवा लिया। शव तनुज का ही था।
विज्ञापन

चाचा और भाई तनुज का शव लेकर कछला घाट पर पहुंचे तो उसे देखते ही परिवार की महिलाएं और रिश्तेदार बिलखने लगे। मझले भाई दीपेंद्र ने बताया कि छह भाई-बहनों में तनुज सबसे छोटा था। वह पिता के साथ दुकान पर बैठकर हाथ बंटाता था। सूचना के बाद पुलिस कर्मी भी घाट पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। बाद में वह शव को अपने साथ लेकर बिसौली चले गए। बता दें कि मतदान के बाद ही तनुज के चाचा और उसके दोस्तों ने गंगा नहाने का कार्यक्रम बनाया था। जहां वह स्नान कर रहा था, वहां गंगा में गहराई अधिक थी। बहाव भी ज्यादा होने की वजह से वह बहता चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed