{"_id":"5bb8fded867a5567f1576bce","slug":"91538850285-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घरों से सात लाख का माल लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार घरों से सात लाख का माल लूट ले गए बदमाश
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/ इस्लामनगर। कच्छा बनियानधारी गिरोह ने शुक्रवार रात इस्लामनगर में धावा बोलकर करीब चार घंटे लूटपाट की। दीवार कूदकर चार घरों में घुसे बदमाश करीब सात लाख का माल लूटकर ले गए। बदमाश करीब चार घंटे तक लूटपाट करते रहे और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद पुलिस ने मामला चोरी में दर्ज किया है।
इस्लामनगर कस्बा निवासी हनीफ और उनके बेटे के घर बराबर में है। शुक्रवार रात हनीफ और उनकी पत्नी घर के बरामदे में सोए थे। करीब एक बजे दर्जन भर कच्छा-बनियानधारी बदमाश दीवार कूदकर हनीफ के घर में घुस गए। सभी चेहरे पर नकाब लगाए हुए और हाथों में तमंचे लिए थे। बदमाशों ने अंदर घुसते ही हनीफ और उनकी पत्नी को जगाया तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। बाद में दोनों के हाथ-पांव बांधकर कमरे में बंद कर दिया। फिर घर में रखीं दोनों अलमारियों के ताले तोड़कर उनमें रखे 50 हजार रुपये नकद और लगभग पांच तोला सोने के जेवर लूट लिए। इसके बाद बदमाश दीवार कूदकर हनीफ के बेटे जावेद के घर में पहुंचे। जावेद दाल का थोक व्यापार करते हैं। बदमाशों ने जावेद को जगाने के बाद रुपये और जेवरों के बारे में पूछा। उनके विरोध करने पर तमंचे की बट से पिटाई की। पत्नी से अभद्रता करने की धमकी दी। इससे दहशत में आए जावेद ने भूसे में रखे ढाई लाख रुपये और पांच तोला सोने के जेवरों के बारे में बता दिया, जिनको बदमाशों ने लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाश जावेद और उनकी पत्नी को कमरे में बंद करके बाहर निकल गए। जावेद के मुताबिक उन्हें जमीन का बैनामा कराना था, जिससे ढाई लाख रुपये घर में रखे थे।
इसके बाद बदमाश जावेद के पड़ोसी आरिफ के घर में घुसे। बदमाशों ने आरिफ और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर घर में रखे पांच हजार रुपये और करीब पांच तोले सोने के जेवर लूट लिए। उन्हें कमरे में बंद करने के बाद बदमाश उसके भाई जाकिर के घर में घुसे। घर में जाकिर की पत्नी रानी और तीन बेटियां थीं। बाद में सभी को ले जाकर आरिफ के घर में बंद कर दिया। बाद में बदमाशों ने जाकिर के घर में रखे 20 हजार रुपये और करीब एक तोला सोने के जेवर लूट लिए। करीब चार घंटे लूटपाट के बाद बदमाश शनिवार सुबह करीब चार बजे चुपचाप निकल गए।
विज्ञापन
दिन निकलने पर हनीफ अपने कमरे की खिड़की की जाली तोड़कर बाहर निकले। उन्होंने कमरों की कुंडी खोलकर पत्नी और बेटा-बहू को बाहर निकाला। उनके बताने पर आसपास के लोग जमा हो गए। तब आरिफ और उनके परिवार वालों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने कमरे की कुंडी खोलकर सबको बाहर निकाला। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने मौका मुआयना किया।
तहरीर में लिखे एक लाख
कारोबारी जावेद का कहना है कि उसकी तहरीर में एक लाख रुपये और कुछ सोना जाने का जिक्र किया गया है जावेद का कहना है कि वह कल बैंक में खाता खुलवाने गया था पर वह नहीं खुला। खाता खुल जाता तो उसके रुपये बच जाते। जावेद का कहना है कि डकैतों को बैंक में रुपये जमा न होने की भी जानकारी थी उन्होंने आते ही बैंक में जो रुपये जमा नहीं हुए उनकी भी मांग की।
पुलिस पर उठ रहे सवाल
आसपास के लोगों का कहना है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस की गाड़ी खड़ी रहती थी मगर पिछले पांच दिनों से गाड़ी नहीं दिखी। लोग सवाल उठा रहे है कि आखिर पुलिस कहां थी। बदमाश चार घंटे तक लूटपाट करके निकल गए और उसे भनक तक नहीं लगी।
पुलिस ने डकैती की घटना को चोरी में दर्ज किया है। वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर इसकी शिकायत की जाएगी।
- वाहिद खान, पूर्व चेयरमैन
डकैती को चोरी में लिखने के बारे में पूछने पर एसओ का कहना था कि जो तहरीर मिली उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के खुलासे को इस्लामनगर पुलिस के अलावा सर्विलांस टीम को लगाया गया है।
-डॉ. एसपी सिंह, एसपीआरए