फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   भाकियू कार्यकर्ताओं और डॉक्टर में गाली गलौज, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

भाकियू कार्यकर्ताओं और डॉक्टर में गाली गलौज, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

Mon, 24 Sep 2018 07:12 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं और डॉक्टर में गाली गलौज, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
फोटो- 24 बीडीएनयूजेएचपीएच-01
विज्ञापन


भाकियू कार्यकर्ताओं और
डॉक्टर में गाली गलौज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीमार महिला को लेकर हंगामा
दोनों पक्षों के लोगों का एक घंटा तक कोतवाली में लगा रहा जमघट अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची बीमार महिला के इलाज को लेकर डॉक्टर और भाकियू कार्यकर्ता भिड़ गए। कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया तो कहासुनी ने गाली गलौज का रूप ले लिया। काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा। बाद में डॉक्टर ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के हस्तक्षेप से करीब दो घंटा बाद विवाद सुलझ पाया।
मामला सोमवार दोपहर का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव तौलकपुर निवासी बलवीर की 40 वर्षीय पत्नी पूनम को बीमारी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। उस समय स्वास्थ्य कर्मी के परिजन के निधन पर शोकसभा चल रही थी। शोकसभा के बाद डॉक्टर इमरजेंसी में पहुंचे तो उन्हें लेट बताते हुए महिला के पति ने गुस्से का इजहार किया। मौके पर मौजूद भाकियू कार्यकर्ताओं में भागमल चौधरी और गंगा सिंह शाक्य ने भी डॉक्टर को आड़े हाथों ले लिया। डॉक्टर और भाकियू कार्यकर्ताओं में गाली गलौज शुरू हो गई। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को भी बुला लिया। भागमल की माने तो डॉक्टर ने इलाज शुरू करने की बजाय गाली गलौज शुरू कर दी। जबकि डॉक्टर का कहना है कि उन्होंने कुछ भी ऐसा नहीं कहा जो आपत्तिजनक होता। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने दोनों पक्षों के लोगों से जानकारी की। दोनों पक्षों से कोतवाली में भी बात की गई। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों में किसी ने भी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया है। इसे लेकर काफी देर तक अफरातफरी का भी माहौल बना रहा।
विज्ञापन

--------------
गंभीर हालत में महिला जिला अस्पताल रेफर
उझानी। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पति के साथ पहुंची महिला को रक्तस्राव की शिकायत थी। यह बात उसने एक नर्स को भी बताई थी। चूंकि महिला के पति का संबंध भाकियू से है, इसलिए भनक लगते ही यूनियन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। बाद में महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed