फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रोजगार सेवक पर तमंचा ताना, प्रधान का बेटा गिरफ्तार

रोजगार सेवक पर तमंचा ताना, प्रधान का बेटा गिरफ्तार

Fri, 19 Jan 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
रोजगार सेवक पर तमंचा ताना, प्रधान का बेटा गिरफ्तार
धरना-प्रदर्शन करते रोजगार सेवक। - फोटो : अमर उजाला
बिसौली। प्रधान के पुत्र ने रोजगार सेवक पर जान से मारने की नीयत से विकासखंड परिसर में ही तमंचा तान दिया। वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को काबू में करके मय तमंचे के पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसी बात पर रोजगार सेवकों ने बीडीओ पर रिश्वत मांगने व विरोध पर संविदा समाप्ति की धमकी देने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रोजगार सेवकों को 25 माह से मानदेय नहीं मिला है। आरोप है कि विभागीय अधिकारी उनसे धन उगाही का प्रयास करके मानसिक उत्पीड़न करने में जुटे हैं। रोजगार सेवकों का आरोप है कि बीडीओ उनसे प्रति कर्मचारी मानदेय निकालने के नाम पर पांच हजार रुपये देने को दबाव बना रहे हैं। न देने पर ग्राम प्रधानों को उनके खिलाफ प्रस्ताव लाने का दबाव बनाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पपगांव के प्रधान ने रोजगार सेवक के खिलाफ प्रस्ताव बीडीओ कार्यालय में प्रस्तुत किया। आरोप है कि रोजगार सेवक राजेंद्र ने जब प्रस्ताव न देने का निवेदन किया तो प्रधान के पुत्र आरिफ ने गुरुवार को ब्लॉक परिसर में ही लोडेड तमंचा उनके ऊपर तान दिया। आसपास मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे राजेंद्र को बचाया और आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस घटनाक्रम के विरोध में रोजगार सेवकों ने बीडीओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर बीडीओ को हटाने की मांग की है। बीडीओ के हटने तक कार्य बहिष्कार करने की बात भी कही है। धरनास्थल पर देवकीनंदन, शिवऔतार, परमानंद, गिरीश, अजीत, राजेश यादव, विजयपाल, राधाचरण, गौरव गांधी, कुलदीप, पृथ्वीराज, दीपचंद, जितेंद्र, पवन कुमार, मुकेश, मीना शर्मा आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed