{"_id":"5a5c9ff14f1c1b72268b4807","slug":"91516019697-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीरगंज में पांच दुकानों से सामान उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वजीरगंज में पांच दुकानों से सामान उड़ा ले गए चोर
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
वजीरगंज। चोरों ने रविवार रात यहां हाईवे स्थित एक धर्मकांटा समेत पांच दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोर पीछे की दीवार काटकर दुकानों में रखी नकदी और सामान ले गए। मगर गश्त कर रही पुलिस को घटना के बारे में भनक तक नहीं लगी।
सोमवार सुबह लोगों ने हाईवे स्थित जनता ट्रेडर्स की दुकान की पीछे वाली दीवार कटी देखी। दुकान मालिक ने देखा कि गल्ले में रखी रेजगारी और कपड़े गायब थे। रामऔतार के कारखाने में पीछे की दीवार काटकर घुसे चोर लोहे के गार्डर निकाल ले गए। ब्लाक प्रमुख पति अरविंद कुमार वार्ष्णेय के धर्मकांटे और गोदाम में नकब लगाकर घुसे चोर लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत के लोड सेल, लोहे के गार्डर व ग्रिल ले गए। इनके पास स्थित पिंटू सेनेटरी एवं टाइल्स की दुकान में नकब लगाकर घुसे चोर लगभग सात हजार रुपये कीमत की टाइल्स व गुल्लक में रखे सात हजार रुपये ले गए। टिल्लू सीमेंट एजेंसी में नकब लगाकर चोर वहां रखे 30 हजार रुपये और कांटा मीटर ले गए। इस घटना की सूचना मिलने पर सुबह लगभग 10 बजे पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने अरविंद वार्ष्णेय की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, एक ही रात में पांच दुकानों में हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में खासा आक्रोश है।