फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   झोपड़ी में आग लगाकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश

झोपड़ी में आग लगाकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश

Fri, 13 Oct 2017 11:54 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
झोपड़ी में आग लगाकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश
आग
मुजरिया। विवाद के चलते झोपड़ी में आग लगाकर एक महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। झुलसी हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गिढौली की रहने वाली हंसमुखी का मायका और ससुराल एक ही गांव में है। पिछले कई दिनों से वह अपने मायके में रह रही थी। परिवारीजनों के मुताबिक घर के पास एक झोपड़ी पर कब्जे को लेकर उनका पड़ोसी रामनिवास से पिछले कई महीने से विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह झोपड़ी पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस बीच दोपहर लगभग एक बजे हंसमुखी झोपड़ी में पहुंची। आरोप है कि तभी पड़ोसी रामनिवास और उसके बेटे धर्मवीर ने केरोसिन छिड़ककर उसमें आग लगा दी। सीओ निर्मल सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर बनी झोपड़ी को लेकर विवाद चल रहा। तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed