{"_id":"59aaf4ed4f1c1b59738b4e22","slug":"91504376045-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप डॉक्टर की दुकान को बंद कराएंगे सीएमओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप डॉक्टर की दुकान को बंद कराएंगे सीएमओ
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर के मुहल्ला नाहरखां सराय में चल रही झोलाछाप डॉक्टर की दुकान को बंद कराने को सेहत महकमे के अपर निदेशक (एडी हेल्थ) ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं।
मुहल्ला नाहर खां सराय निवासी श्याम बाबू ने अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया था कि मुहल्ले में ही एक झोलाछाप डॉक्टर हैं जो अवैध तरीके से चिकित्सालय चला रहा है। कहा कि इस डॉक्टर के खिलाफ तीन माह पहले रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है। एडी हेल्थ पहले ही इस डॉक्टर की दुकान बंद कराने को सीएमओ को निर्देश दिए थे, फिर भी सीएमओ ने कोई कार्रवाई नहीं की। श्याम बाबू का आरोप था कि यह डॉक्टर गरीब जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपर निदेशक ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि उस झोलाछाप डॉक्टर का अवैध चिकित्सालय बंद कराना सुुनिश्चित करें। साथ ही कार्रवाई से उन्हें अवगत भी कराएं। इस संबंध में सीएमओ नेमीचंद्रा ने बताया कि डॉक्टर की दुकान को बंद कराने के लिए दो डॉक्टर सहित तीन अधिकारियों की टीम गठित की गई है।