फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पीसी शर्मा की 1.10 करोड़ की संपति जब्त

पीसी शर्मा की 1.10 करोड़ की संपति जब्त

Wed, 02 Aug 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
पीसी शर्मा की 1.10 करोड़ की संपति जब्त
बदायूं। जिले के बहुचर्चित डीजीसी साधना शर्मा हत्याकांड में आरोपी ठेकेदार पीसी शर्मा की 1.10 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बुधवार को जब्त कर ली गई। पीसी शर्मा पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा चुकी है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे की विवेचना एसओ कारदर चौक कर रहे हैं। डीएम ने 31 जुलाई को पीसी के खिलाफ संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था। इसके अनुपालन में सिविल लाइंस पुलिस ने बुधवार को पीसी की संपत्ति कुर्क कर ली।
विज्ञापन

डीजीसी क्रिमिनल साधना शर्मा की 23 मई 2016 को उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब वह अपने नौकर बिहारी के साथ स्कूटी पर बदायूं से उझानी अपने घर लौट रहीं थीं। इस मामले में मृतका की बहन विपर्णा गौड़ ने पूर्व विधायक योगेंद्र सागर समेत छह लोगों को डीजीसी साधना की हत्या में नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में पूर्व विधायक योगेंद्र सागर की नामजदगी गलत पाई गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस के सामने आया कि प्रेमचंद्र शर्मा उर्फ पीसी शर्मा ने सुपारी देकर साधना शर्मा की हत्या कराई थी। पुलिस की विवेचना में पीसी शर्मा और उसके साले गिरीश मिश्रा समेत आठ लोगों के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने पीसी शर्मा समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में पीसी शर्मा के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई। गैंगस्टर मामले में विवेचना एसओ कादरचौक को दी गई थी। पीसी शर्मा के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। डीएम के आदेश पर बुधवार को पीसी शर्मा की कुल 1 करोड़, 10 लाख, 5 हजार, तीन सौ रुपये की चल और अचल संपत्ति जब्त कर ली। डीएम की ओर से पीसी शर्मा के सभी बैंक खातों से लेन-देन पर पाबंदी लगा दी गई है। इस संबंध में डीएम का आदेश संबंधित बैंक मैनेजरों को भेज दिया गया है। कुर्क की गई संपत्ति के लिए इंस्पेक्टर सिविल लाइंस को प्रशासक बनाया गया है।
विज्ञापन

----
वर्जन-
पीसी शर्मा की संपत्ति डीएम के आदेश पर जब्त कर ली गई है। शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में कुख्यात अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पीसी शर्मा की संपत्ति कुर्क की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चंद्र प्रकाश, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed