फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Innocent girl dies after being trapped under debris when a pillar collapses.

Shahjahanpur News: पिलर गिरने से मलबे में दबकर मासूम बालिका की मौत

Thu, 27 Aug 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Innocent girl dies after being trapped under debris when a pillar collapses.
मोनिका का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन - फोटो : 1
कलान।.ग्राम पंचायत रुकनपुर के कांशीराम नगला गांव में मंगलवार की रात ओमकार के मकान का एक पिलर ढह गया। पिलर के मलबे में दबकर ओमकार की पांच वर्षीय पुत्री मोनिका उर्फ मीना कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार की रात करीब आठ बजे उस वक्त हुआ, जब तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान ओमकार के मकान का एक कंक्रीट पिलर ढह जाने से उसका मलबा आंगन में मौजूद मोनिका पर गिर गया ओर वह उसी के नीचे दब गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार हुई तो आसपास के लोगों और परिजनों ने मलबा हटाकर मासूम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मोनिका छह भाई-बहनों में पांचवें नंबर की थी। उसकी मौत से पिता सहित मां सुशीला देवी भाई अमन कुमार, रवि कुमार, आशीष, आकाश और छोटी बहन डॉली का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। सीओ दीपक सिंह के अनुसार परिवार वालों ने बच्ची के शव का पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया। शव परिजनों को दे दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed