{"_id":"5959042a4f1c1b954e8b4c57","slug":"91499005994-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली का आरोप, आशाओं ने किया पोलियो अभियान का बहिष्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध वसूली का आरोप, आशाओं ने किया पोलियो अभियान का बहिष्कार
Updated Sun, 02 Jul 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली (बदायूं)। विकास खंड बिसौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कें अंतर्गत आने वाली आशाओं ने अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए रविवार को पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार कर कर दिया। बाद में आशा वर्कर ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद आशा वर्कर शांत हुईं।
आशा वर्कर रविवार को नगर के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में एकत्र हुईं। आशाओं ने चिकित्साधीक्षक के खिलाफ नारेबाजी की। चिकित्साधीक्षक जब प्रांगण पहुंचे तो सभी ने उनको घेर लिया और आपबीती सुनाना शुरू कर दिया। इसके बाद आशाएं जुलूस के रूप में एसडीएम मोहम्मद उवैश के आवास पर पहुंची और ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आशाओं ने आरोप लगाया है कि टीकाकरण और जननी सुरक्षा योजना के लिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में तीस प्रतिशत तक अवैध वसूली की जाती है। आशाओं ने बताया कि इस बारे में कई बार चिकित्साधीक्षक से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज विकास खंड की सभी आशाओं ने रविवार को पोलियो अभियान का बहिष्कार कर दिया। इस दौरान नीता सिंह, अनीता शर्मा, आभा पाठक, सुखदेई, छोटी, श्यामा देवी, सुमन, शारदा, सावित्री, रामबेटी, रचना, सीता, शिवरानी, मुन्नी देवी, लज्जावती, कुसुमा, रंजीता, मंजू समेत अधिकांश आशाएं मौजूद रहीं।