फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   90 running in the district gang gangster punks

जिले में गिरोह चलाने वाले 90 बदमाशों पर गैंगस्टर

Thu, 22 Sep 2016 11:37 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
242 बदमाशों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी
गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर कसा शिकंजा

 गिरोह के रूप में अपराधिक वारदातों को अंजाम देकर लाभ कमाने वाले 90 बदमाशों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। जिले के 22 गिरोह के 90 शातिर बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही दबंगई करने वाले 242 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है। चार महीने के अभियान के दौरान यह कार्रवाइयां हुई हैं। अब बदमाशों की धर-पकड़ के लिए अभियान चल रहा है।
क्राइम कंट्रोल को लेकर बदायूं पुलिस की काफी किरकिरी हो रही थी। गिरोह के रूप में बदमाश सट्टा, रोड होल्डअप, हत्या, डकैती और चोरी जैसी संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे थे। चार महीने पहले पुलिस ने गिरोहबंद अपराधियों को ट्रेस कराने के लिए अभियान शुरू किया। इस दौरान 22 ऐसे गिरोह ट्रेस किए गए। इनमें 90 बदमाश समाज और कानून व्यवस्था विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। यह गिरोह चलाकर आर्थिक लाभ कमाते थे। भय की वजह से कोई इन बदमाशों के खिलाफ आवाज नहीं उठाता था। ऐसे में 22 गिरोह के 90 बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने गिरोहबंद अपराध (गैंगस्टर) की कार्रवाई की है। सबसे ज्यादा सदर कोतवाली, सिविल लाइंस के 13-13 और कादरचौक थाने के 11 बदमाश हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने 242 बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की है। कोतवाली ने 14, सिविल लाइंस ने 20, बिनावर 15, कुंवगांव सात, उझानी 11, कारचौक 10, उसहैत 17, मूसाझाग 13, दातागंज नौ, हजरतपुर नौ, अलापुर सात, बिसौली 17, फैजगंज बेहटा 10, वजीरगंज आठ, इस्लामनगर दो, सहसवान 16, बिल्सी 16, उघैती 10, जरीफनगर 10 और मुजरिया में एक बदमाश के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। अब बदमाशों की धर-पकड़ को अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------------------
थाना        गिरोह        अपराधी
----------------------
कोतवाली    02        13
सिविल लाइंस    02        13
कुंवरगांव    01        09
उझानी        02        09
कादरचौक    02        11
उसहैत        01        02
दातागंज    01        04
बिसौली        02        07
फैजगंज बेहटा    01        06
वजीरगंज    01        03
सहसवान    01        05
बिल्सी        02        07
उघैती        02        07
----------------------
कुल        22        90
----------------------



वर्जन-
असामाजिक क्रियाकलापों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। चार महीने में 90 बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर और 242 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। सभी थाना प्रभारियों को सख्ती से काम करने को कहा गया है।
-सुनील सक्सेना, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed