फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पिकअप से छू गई नीचे लटकी हाईटेंशन लाइन, गाड़ी मालिक की मौत

पिकअप से छू गई नीचे लटकी हाईटेंशन लाइन, गाड़ी मालिक की मौत

Fri, 19 Apr 2019 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
पिकअप से छू गई नीचे लटकी हाईटेंशन लाइन, गाड़ी मालिक की मौत
मूसाझाग/दातागंज (बदायूं)। नीचे लटक रहे हाईटेंशन लाइन के तार बैंडबाजे वालों से भरी पिकअप से छू गए। इससे गाड़ी में करंट दौड़ गया। किसी तरह उसमें सवार लोगों ने अपनी जान बचाई, लेकिन बाद में गाड़ी निकालने को पहुंचे मालिक की करंट लगने से मौत हो गई। गाड़ी का एक पहिया भी जल गया। हादसे की खबर से लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव सिरसा का मजरा गौटिया निवासी मुरली के यहां गुरुवार को बरात आ रही थी। बरात में बैंडबाजे वाले एक पिकअप गाड़ी से शाम करीब साढ़े सात बजे जा रहे थे। रास्ते में सिरसा-हसनपुर के बीच हाईटेंशन लाइन सड़क को क्रॉस कर रही है। लाइन काफी नीची है। खंबे भी झुके हुए हैं। किसी तरह ये लाइन पिकअप से छू गई। पूरी गाड़ी में करंट दौड़ गया। इससे गाड़ी में सवार लोगों ने कूदकर खुद को बचाया। उससे एक टायर भी जल गया। इसी बीच गाड़ी चालक औैर मालिक आराम सिंह यादव (30) पुत्र रामसहाय निवासी घिलौर थाना मूसाझाग गाड़ी निकालने को आया। गाड़ी को छूते ही उसे करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे की खबर सुनकर आसपास गांवों के लोग भी मौके पर आ गए। सूचना पर थाना प्रभारी ललित भाटी भी फोर्स के साथ पहुंच गए। हादसे के बाद से गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

----------------
सूचना देकर सप्लाई कराई बंद
हादसे की सूचना किसी व्यक्ति ने पावर कॉरपोरेशन के अफसरों को दी। तब इस क्षेत्र की सप्लाई को बंद कराया गया। लोगों का कहना है कि यदि सप्लाई को बंद नहीं कराया जाता तो और बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
लंबे समय से लटक रहे हैं तार
सिरसा, हसनपुर गांव के लोगों ने कहा कि हाईटेंशन लाइन के तार काफी समय से नीचे लटक रहे हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की मगर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यदि समय रहते लाइनों को ठीक नहीं किया गया तो किसी दिन और बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed