फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मॉडल शॉप पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार

मॉडल शॉप पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार

Tue, 19 Mar 2019 06:02 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 19 Mar 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
मॉडल शॉप पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार
बदायूं। रेलवे स्टेशन के नजदीक मॉडल शॉप पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला एक आरोपी मंगलवार सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह इंदिरा चौक के पास घूम रहा था, तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। दोपहर के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

छह अगस्त 2018 को कुछ युवकों ने दिनदहाड़े रेलवे स्टेशन के पास मॉडल शॉप पर फायरिंग कर दी थी। तोड़फोड़ की थी और पथराव भी किया था, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया था। लोगों को जान बचाकर भागना पड़ा था। दबंगई के आगे किसी की उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं हुई थी। इस मामले में सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार की तरफ से संदीप राठौर उर्फ टिंकू पुत्र जगदीश राठौर निवासी नगला शर्की समेत 15 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तभी से पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। सभी आरोपी नामजद हो चुके हैं। अब तक 10 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। मंगलवार सुबह सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओपी गौतम को सूचना मिली कि फायरिंग में नामजद रिंकू जोशी पुत्र विजेंद्र पाल निवासी लालपुल जोशी मोहल्ला इस समय इंदिरा चौक पर है। इस पर इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आरोपी रिंकू जोशी को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया। अभी इस मामले में चार आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed