फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पत्नी को मारने से पहले चाय में दिया था नशा

पत्नी को मारने से पहले चाय में दिया था नशा

Mon, 26 Mar 2018 07:19 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को मारने से पहले चाय में दिया था नशा
पत्नी को मारने से पहले
विज्ञापन

चाय में दिया था नशा
पुलिस रिमांड पर नेत्रपाल ने कबूला जुर्म, विरोधियों को फंसाने और उनका पैसा डकारने को दिया था वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज।
थाना हजतरपुर के गांव दुंदीनगला में करीब छह माह पूर्व लूटपाट के बाद की गई पूनम यादव की हत्या उसी के पति नेत्रपाल यादव ने की थी। पत्नी को मारने के पीछे उसका मुख्य मकसद विरोधियों को फंसाने, उनका पैसा डकराने तथा प्रेमिका से शादी करना था।
तीन दिन पहले नेत्रपाल यादव ने कोर्ट में सरेंडर किया था। पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया। दो नवंबर 2017 को पूनम यादव की उसी के घर में लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई थी। रिमांड पर लेने के बाद पुलिस नेत्रपाल को घटनास्थल पर ले गई तो उसकी निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण भी पुलिस ने बरामद किए। नेत्रपाल को देखने के लिए और तकादा करने वालों की भीड़ जमा हो गई। दर्जनों लोगों के सामने नेत्रपाल ने कबूल किया कि पहले उसने अपनी पत्नी पूनम यादव को चाय में नशा देकर बेहोश कर दिया था। उसके बाद गर्दन दबाकर हत्या कर दी। इस मामले का खुलासा मोबाइल कॉल डिटेल से हुआ था, क्योंकि उसी दिन नेत्रपाल के भतीजे की बारात गई थी। नेत्रपाल ने खुद को शादी में मौजूद होना बताया था,लेकिन कॉल रिकार्ड के मुताबिक उसकी मौजूदगी दुंदीनगला में ही थी। जिन लोगों को नामजद किया था उनका नेत्रपाल पर करोड़ों रुपये उधार का निकल रहा था।
विज्ञापन

हजरतपुर इंसपेक्टर राजेश कश्यप ने बताया कि नेत्रपाल ने हत्या तो काफी सोच समझकर की थी। मगर अपराधी कोई न कोई क्लू अवश्य छोड़ देता है। मोबाइल कॉल डिटेल ने उसे पकड़वा दिया। उसने जुर्म भी कबूल कर लिया है। लिहाजा, अब इस मामले से पूरी तरह पर्दा उठ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
न खुदा ही मिला और न विसाले सनम, न इधर के रहे, न उधर के
दातागंज। पत्नी के हत्यारे नेत्रपाल पर यह शेर बिल्कुल सटीक बैठ रहा है। जिस तथाकथित प्रेमिका को वह जीवन साथी बनाने का सपना सजों रहा था। उसकी भी शादी दूसरे स्थान पर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed