{"_id":"5a5b79924f1c1ba0268b45b3","slug":"81515944338-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा स्पेलर स्वामी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा स्पेलर स्वामी
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
मनोज।
- फोटो : अमर उजाला
उसावां। नशे की झोंक में एक स्पेलर स्वामी अस्सी फुट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। तीन घंटे तक वह ऊपर ही खड़ा होकर शोर करता रहा। एसओ ने किसी तरह उसे मनाकर नीचे उतारा। परिवार ने मिन्नत की तो उसे लिखा पढ़ी के बाद उन्हें सौंप दिया गया।
रविवार दोपहर दो बजे कस्बे के वार्ड संख्या दस निवासी मनोज उर्फ पिंटू (35) अपने घर के पास लगे टाटा टेली सर्विसेज के बंद पड़े टॉवर पर चढ़ गया। वह जोर-जोर से चीखने लगा। मनोज की चीखपुकार पर सैकड़ों लोग उसे देखने टॉवर की तरफ दौड़ने लगे। थोड़ी ही देर में टॉवर के नीचे खासी भीड़ लग गई। जानकारी पर मनोज के परिवारीजन भी आ गए। उन्होंने देखा कि पिंटू टॉवर पर चढ़ गया है। युवक के घरवाले उसे नीचे उतारने का प्रयास करने लगे। इस पर युवक ने चिल्लाकर धमकी दी की कोई उसे उतारेगा तो वह टॉवर से कूद जाएगा। इसके बाद परिवारीजनों के हाथ-पैर कांप गए। नशे में मनोज ने पहने कपड़े एक-एक करके उतार दिए और नीचे फेंकने लगा। उसके शरीर पर मात्र नेकर रह गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष हरिभान सिंह काफी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मनोज को बातों में लगाया। उसे समझाया कि गिरने से मौत भी हो सकती है। काफी मशक्कत के बाद वह करीब पांच बजे उसे सकुशल नीचे उतारने में कामयाब हो गए। सूचना पर दातागंज सीओ एसके सिंह भी आ गए और मनोज से बातचीत की। मनोज के सकुशल नीचे उतर आने पर परिवार वालों ने चैन की सांस ली। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई न करने की मांग की तो पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद मनोज को उनके हवाले कर दिया। एसओ ने बताया कि मनोज को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी है।