{"_id":"5a0db60e4f1c1b71548bd610","slug":"81510848014-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूरे के विवाद में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूरे के विवाद में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजरिया (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर मुकैया सरेशाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। ग्राम समाज की जमीन पर पड़ने वाले घूरे के पुराने विवाद में एक पक्ष ने दूसरे के घर धावा बोलकर फायरिंग की जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई तो उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है जिनमें से चार को हिरासत में ले लिया है।
गांव निवासी प्रेमपाल यादव और उरमान सिंह यादव के परिवार में एक साल से ग्राम समाज की जमीन पर पड़ने वाले घूरे की जगह को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में शिकायत के बाद प्रधान और लेखपाल ने भी हस्तक्षेप नहीं किया तो विवाद बढ़ता चला गया। बताते हैं कि पांच दिन पहले उरमान को नाजायज बंदूक रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। उरमान को जमानत मिल गई थी। बताते हैं कि सहसवान क्षेत्र निवासी उसका दामाद सुभाष गुरुवार को उससे मिलने आया। सुभाष ने उसे उकसाया कि प्रेमपाल पक्ष ने ही मुखबिरी करके उसकी बंदूक पकड़वाई है। इसके बाद उरमान पक्ष के लोगों ने हथियारों और लाठियों से लैस होकर प्रेमपाल के घर हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग में प्रेमपाल के परिवार के परमानंद के पुत्र रामकृपाल (25) की सीने में गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। जबकि रामकृपाल के चाचा सौदान को सिर में गोली लगती हुई निकल गई। परिवार ने शोर मचाया तो हमलावर हथियार लहराते फरार हो गए। सूचना पर पुलिस आई और घायल को जिला अस्पताल रेफर किया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। रामकृपाल के परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने सुभाष, श्याम सिंह, उरमान, नेत्रपाल, जगवेंद्र और विनोद के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने इनमें से चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर काफी पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कार्रवाई के डर से गांव से अधिकतर लोग फरार हो गए हैं।
-----
पुरानी रंजिश में फायरिंग के बाद हत्या की घटना हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बाकी आरोपी भी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।
- डॉ. एसपी सिंह, एसपी देहात