फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   तहबाजारी करके लौट रहे ठेकेदार को आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने लूटा

तहबाजारी करके लौट रहे ठेकेदार को आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने लूटा

Thu, 17 Aug 2017 10:03 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
तहबाजारी करके लौट रहे ठेकेदार को आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने लूटा
सहसवान। उस्मानपुर के बाजार से तहबाजारी की उगाई करके अपने घर जा रहे ठेकेदार को आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर लूट लिया। ठेकेदार के विरोध करने पर बदमाश उसे चाकू मारकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ठेकेदार के लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज न करने पर काफी देर तक कोतवाली पर हंगामा होता रहा। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार की शाम करीब आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव अनंदीपुर जाने वाले मार्ग की है। गांव निवासी भूरे पुत्र फतेयाब खां पर मंगलवार को उस्मानपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार का ठेका ले रखा है। वह उस्मानपुर से बाजार की तहबाजारी उगाकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान गोपालगंज से आगे निकलते ही सुनसान रास्ते पर पहुंचने पर पहले से घात लगाए बैठ आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने ठेेकेदार को रोककर लूटपाट शुरू कर दी। उसके विरोध करने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। लूट की घटना से नाराज ग्रामीणों ने काफी देर तक कोतवाली पर हंगामा किया। उसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर रख ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed