फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   79 thousand loot with manager

निजी कंपनी के मैनेजर से दिनदहाड़े 79 हजार लूटे

Thu, 13 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 13 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
79 thousand loot with manager
loot - फोटो : amar ujala
दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने दिन दहाड़े निजी कंपनी के मैनेजर से 79 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने बदमाशों ने उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन घटना को संदिग्ध करार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के साथा रजबपुरा के गांव बामनपुरा का निवासी मुनेंद्र एक निजी कंपनी में मैनेजर है। गुरुवार को वह मुजरिया थाने के गांव नैथुआ में वसूली करने आया था। यहां से वसूली करने के बाद मुनेंद्र बाइक से वापस लौट रहा था। नैथुआ गांव के पास ही दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर मुनेंद्र से 79 हजार रुपये नगदी, मोबाइल और जरूरी कागजात लूट लिए। विरोध करने पर मुनेंद्र को घायल कर दिया। लूटपाट के बाद बदमाश बाइकों से भाग गए। 
विज्ञापन

लूट का शिकार मुनेंद्र मुजरिया थाने पहुंचा। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मुनेंद्र की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि, एसओ अशोक कुमार का कहना है कि घटना संदिग्ध मालूम दे रही है। मामले में पड़ताल की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed