फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बाबू ने डाला अश्लील वीडियो, डीआईओएस ने ग्रुप से किया लेफ्ट

बाबू ने डाला अश्लील वीडियो, डीआईओएस ने ग्रुप से किया लेफ्ट

Tue, 29 Jan 2019 08:22 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 29 Jan 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
बाबू ने डाला अश्लील वीडियो, डीआईओएस ने ग्रुप से किया लेफ्ट
बाबू ने डाला अश्लील वीडियो, डीआईओएस ने ग्रुप से किया खुद को लेफ्ट
विज्ञापन

बदायूं। एक ओर जहां शासन से लेकर प्रशासन यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन कराने की तैयारियों में जुटा है वहीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में जरूरी जानकारी देने के लिए डीआईओएस द्वारा बनाए गए व्हाट्स एप ग्रुप में कार्यालय के प्रधान सहायक ने अश्लील वीडियो डाल दिया। ग्रुप में उच्चाधिकारियों के साथ शिक्षक और शिक्षिकाएं भी जुड़ी हुई हैं। अश्लील वीडियो डालने वाले लिपिक के खिलाफ उनमें आक्रोश फैल गया। वीडियो डालने की जानकारी होने के बाद में डीआईओएस लिपिक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय खुद ही ग्रुप से अलग हो गए।

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों और विभाग से जारी होने वाली सूचनाओं की जानकारी देेने के लिए डीआईओएस की ओर से व्हाटस एप ग्रुुप बनाया गया है। इसमें माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ मंडल और जिला स्तरीय अधिकारी भी जुड़े हुए हैं। डीआईओएस द्वारा बनाए गए इसी ग्रुप में विभाग के एक लिपिक ने अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी। इस ग्रुप के एडमिन डीआईओएस हैं। वीडियो डालने का मामला संज्ञान में आने के बाद में उन्होंने खुद को ही ग्रुप से लेफ्ट कर लिया। उन्होंने शिक्षिकाओं और शिक्षकों द्वारा विरोध जताने के बाद भी लिपिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जब सबंधित व्यक्ति से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ये वीडियो किस तरह ग्रुप में पहुंच गया। इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन जैसे ही पता चला, तो तत्काल उसे डिलीट कर दिया गया है। डीआईओएस का फोन बंद होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

-------
डीआईओएस को निर्देश दिए हैं कि वह तुरंत इस आपत्तिजनक वीडियो को डिलीट कराएं। साथ ही संबंधित लिपिक पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
-प्रदीप कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed