फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गबन में फंसे बुटला समिति के सचिव को पुलिस की क्लीनचिट

गबन में फंसे बुटला समिति के सचिव को पुलिस की क्लीनचिट

Fri, 11 Jan 2019 07:25 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Fri, 11 Jan 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
गबन में फंसे बुटला समिति के सचिव को पुलिस की क्लीनचिट
गबन में फंसे बुटला समिति के सचिव को पुलिस की क्लीनचिट
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। बुटला क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड से जुड़े किसानों के व्यापारिक खातों में हेरफेर करने के आरोपी सचिव राजीव यादव उर्फ डेविड को पुलिस ने विवेचना में साक्ष्यों का अभाव बताकर क्लीनचिट दे दी है। डेविड के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। करीब तीन लाख रुपये के मामले में डेविड को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। समिति सदस्यों की शिकायत पर सहायक आयुक्त ने जांच में करीब तीन लाख रुपये का गबन उजागर किया था। कहा गया था कि सचिव ने किसानों को बकाया जमा करने की रसीदें तो मुहैया करा दी थीं लेकिन उनकी रकम खातों में जमा नहीं की गई। इसके बाद अफसरों ने सचिव को सस्पेंड कर दिया। पुलिस ने जब कोतवाली में मामला दर्ज नहीं किया तो शिकायतकर्ता अशर्फीलाल ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस को नामजद रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी, लेकिन अब आरोपी सचिव को क्लीनचिट देते हुए विवेचक शैलेंद्र गौड़ ने रिपोर्ट सीजेएम कोर्ट में भेज दी है।
-----------
समिति की सभापति ने उठाया सवाल
उझानी। बुटला क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड की सभापति रजनी शर्मा ने सचिव को क्लीनचिट दिए जाने पर ऐतराज जताया है। उनका कहना है कि सचिव को बचाने के लिए पुलिस द्वारा किये गए कृत्य की अफसरों से शिकायत की जाएगी। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने की कोशिश ही नहीं की।
विज्ञापन

--------------
धोखाधड़ी के मामले में साक्ष्य जुटाने के लिए अशर्फीलाल से भी संपर्क साधा था। उससे गबन के साक्ष्य भी मांगे गए लेकिन वह उन्हें पेश नहीं कर पाया। विवेचना के दौरान गबन का मामला साबित नहीं हो पाया तो एफआर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शैलेंद्र गौड़, विवेचक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed