फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tight security outside mosques, with forces from outside districts taking over security.

Saharanpur News: मस्जिदों के बाहर कड़ा पहरा, बाहरी जिलों की फोर्स ने संभाली सुरक्षा

Sun, 06 Sep 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tight security outside mosques, with forces from outside districts taking over security.
सहारनपुर। कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। प्रशासन और पुलिस ने संवेदनशील इलाकों के साथ ही मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था की कमान मुजफ्फरनगर, शामली समेत आसपास के कई जिलों से बुलाए गए पुलिसकर्मियों ने संभाली। इसके साथ ही आरआरएफ व पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में मस्जिद पर कार्रवाई से पहले ही पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया था। पीएसी पहले ही आ गई थी। इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से आरआरएफ को भी बुलाया गया था। शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण से पहले ही पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया था। इसके अलावा जामा मस्जिद, अरबी मदरसा और संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया।
विज्ञापन

मस्जिदों के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ लगातार निगरानी की गई। अधिकारियों ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए थे कि किसी भी स्थान पर भीड़ एकत्र न होने पाए और अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुजफ्फरनगर, शामली और अन्य जिलों से पुलिस फोर्स मंगाई गई थी। आरआरएफ और पीएसी की पांच कंपनी को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया। अधिकारियों की ओर से लगातार फोर्स की लोकेशन और ड्यूटी पॉइंट की जानकारी ली जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
-- सोशल मीडिया पर भी रही नजर
पुलिस की साइबर टीम और सोशल मीडिया सेल भी सक्रिय रही। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ या माहौल बिगाड़ने वाली सामग्री साझा करने वालों पर निगरानी रखी गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी तरह की अफवाह, भ्रामक सूचना या आपत्तिजनक पोस्ट पर भरोसा न करें।

---------
वर्जन
कलक्ट्रेट परिसर में बनाए गए अवैध निर्माण को गिराया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। अफवाह फैलाने वालों पर निगाह रखी जा रही है।
- अभिषेक सिंह, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed