{"_id":"6a9c6926126e0fd110045a2b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-157106-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मोबाइल पर लिंक खोलते ही महिला के खाते से दो लाख पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मोबाइल पर लिंक खोलते ही महिला के खाते से दो लाख पार
विज्ञापन
उन्नाव। हिरननगर मोहल्ला निवासी महिला ने मोबाइल पर आए डॉक्टर के एक लिंक को खोल दिया। खुलने के कुछ देर बाद ही खाते से पहले 50 हजार फिर दो दिनों में दो लाख रुपये कट गए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के हिरननगर मोहल्ला की दीपा पत्नी जीतेंद्र कुमार ने बताया कि तीन सितंबर को मोबाइल पर एक डॉक्टर का लिंक आया। डॉक्टर का होने से उन्होंने लिंक को खोल दिया। लिंक खुलने के कुछ देर बाद ही उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 50 हजार रुपये कट गए। साइबर ठगों ने दो दिन में उनके खाते से दो लाख रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर जब रुपये कटने का मैसेज आया तब पता चला।
इस पर वह बैंक गई, लेकिन वहां भी कुछ मदद नहीं हो पाई। शनिवार को महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। कहा कि मोबाइल बहुत सावधानी से चलाएं। कोई भी लिंक या फिर अनजान फोन आए तो उसे उठाने से बचें। साइबर अपराधी किसी भी तरह निशाना बना सकते हैं।