फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Raids conducted at several locations in search of wanted shooters

Shamli News: वांछित शूटरों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश

Sun, 06 Sep 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 06 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Raids conducted at several locations in search of wanted shooters
अंकित हत्याकांड में वांछित शार्प शूटर। पुलिस
शामली। गायक अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित चल रहे एक लाख रुपये के इनामी करनाल निवासी शार्प शूटर सत्यम और आर्यन की तलाश में पुलिस की दबिश लगातार जारी है। पुलिस ने शनिवार को दिल्ली, पंजाब के भटिंडा और हरियाणा के करनाल समेत कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

दबिश के दौरान पुलिस को शार्प शूटरों के बारे में कई अहम सुराग मिले हैं। हालांकि, आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। कभी पंजाब तो कभी दिल्ली और अन्य स्थानों पर पहुंच रहे हैं। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

ये था मामला
26 अगस्त को बंटीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की शामली में नाला पटरी स्थित जिम से बाहर निकलते समय शार्प शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद चार शार्प शूटरों की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। इनमें दो की पहचान करनाल निवासी सत्यम और आर्यन के रूप में हुई थी। हत्याकांड के बाद सोनीपत के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गोगी गिरोह के भोलू शाहपुरिया के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी। पुलिस ने 31 अगस्त को गोगी गैंग के 50-50 हजार रुपये के इनामी सोनीपत निवासी मोहित और सुमित को मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश पंपू और रोहित को रिमांड पर लेने के लिए याचिका दाखिल
एसपी के अनुसार गोगी गिरोह के करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सोनीपत निवासी रोहित को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल की। दोनों से पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है।


तीन से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस के अनुसार अंकित हत्याकांड से पहले रेकी करने वाले तीन और शामली के कई लोग पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस अब तक नौ लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें से तीन संदिग्धों से फिलहाल पूछताछ जारी है। इनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed