फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Broken culvert in Bhaiya Nagla becomes a problem; DM and MLA arrive by motorboat.

Rampur News: भैया नगला में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, मोटर बोट से पहुंचे डीएम-विधायक

Sun, 06 Sep 2026 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Broken culvert in Bhaiya Nagla becomes a problem; DM and MLA arrive by motorboat.
भैयानगला में कटी हुई पुलिया से गुजरता बाढ़ का पानी : विभाग
रामपुर। पुलिया टूटने से गांव भैया नगला के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को डीएम अजय कुमार द्विवेदी और शहर विधायक आकाश सक्सेना ने मोटर बोट के माध्यम से गांव पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं तथा उन्हें राहत सामग्री वितरित की।
विज्ञापन


पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण गांव का एक प्रमुख संपर्क मार्ग फिलहाल बाधित है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को परेशानियों से अवगत कराया। शनिवार को ग्रामीणों की स्थिति का जायजा लेने के लिए डीएम और विधायक मोटर बोट के जरिये गांव पहुंचे। मौके पर पहुंचकर उन्होंने संपर्क मार्ग और टूटी पुलिया की स्थिति देखी। इसके बाद ग्रामीणों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


डीएम के अनुसार, ग्रामीणों के आवागमन के लिए मनकरा की ओर से होकर जाने वाला एक वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध है। हालांकि मुख्य संपर्क मार्ग बाधित होने से ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। डीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी समस्याओं पर लगातार नजर रख रहा है। गांव में अधिकारियों की ओर से निरंतर संपर्क बनाए रखा जा रहा है और स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को आवश्यकतानुसार राहत उपलब्ध कराने के साथ ही आवागमन की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि संपर्क मार्ग बाधित होने से रोजमर्रा के काम के लिए गांव से बाहर आने-जाने में परेशानी हो रही है। खासकर जरूरी सामान लाने, बच्चों और बुजुर्गों के आवागमन तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए वैकल्पिक रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रशासन के गांव पहुंचने और राहत सामग्री उपलब्ध कराने से ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed