फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गलत रिपोर्ट के कारण डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत

गलत रिपोर्ट के कारण डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत

Sat, 15 Dec 2018 08:03 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 15 Dec 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
गलत रिपोर्ट के कारण डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत
बदायूं। एक डॉक्टर द्वारा किए गए अल्ट्रासाउंड की गलत रिपोर्ट से दंपति को अपना बच्चा खोना पड़ा। गर्भवती महिला ने डिलीवरी से चंद घंटे पहले शहर के एक नामचीन डॉक्टर से अल्ट्रासाउंड कराया था, लेकिन डॉक्टर ने उसकी रिपोर्ट गलत बना दी। ऊपर से महिला अस्पताल में अनट्रेंड स्टाफ ने महिला की डिलीवरी की, जिस कारण बच्चे की मौत हो गई। इससे अस्पताल में काफी हंगामा हुआ। बाद में महिला के पति ने डीएम, एसएसपी और सीएमओ से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा बुजुर्ग निवासी विशन कुमार उर्फ करन मौर्य अधिवक्ता हैं। उन्होंने 13 अगस्त की रात अपनी गर्भवती पत्नी सुनीता शाक्य को महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इससे पहले उन्होंने दोपहर के समय एक प्राइवेट अस्पताल में नामचीन डॉक्टर से पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराया। विशन कुमार के मुताबिक डॉक्टर ने कलर अल्ट्रासाउंड करने के करीब एक हजार रुपये लिए थे। कहा था इससे प्रत्येक कमी सामने आ जाएगी लेकिन डॉक्टर ने उसकी रिपोर्ट ही गलत बना दी। वास्तव में बच्चा उल्टा था परंतु डॉक्टर ने रिपोर्ट में सीधा लिख दिया। इधर, महिला अस्पताल में डिलीवरी के दौरान कोई भी डॉक्टर तैनात नहीं थी। एक स्टाफ नर्स भी गायब थी। अन्य अप्रशिक्षित स्टाफ नर्सों ने उसी रिपोर्ट के आधार पर डिलीवरी शुरू कर दी। इससे बच्चे की डिलीवरी के दौरान ही मौत हो गई। जब बच्चे की मौत के बारे में परिवार वालों को जानकारी हुई, तो उन्होंने डॉक्टर बुलाने की मांग की। डॉक्टर नहीं आई तो उन्होंने हंगामा कर दिया। बाद में असुरक्षित समझते हुए प्रसूता को अपने घर ले गए। इस संबंध में विशन कुमार ने डीएम, एसएसपी और सीएमओ को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed