{"_id":"5b2687d84f1c1bc5628b58ff","slug":"71529251800-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर हमला करने वाले नौ लोग गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस टीम पर हमला करने वाले नौ लोग गए जेल
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो: 25
पुलिस टीम पर हमला करने वाले नौ लोग गए जेल
कादरचौक में पुलिस टीम पर हमले का मामला: जेल जाने वालों में अंतुईया गांव की प्रधान का पति भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
कादरचौक (बदायूं)। अवैध कब्जा हटवाने के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने के नौ आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। बाकी की तलाश जारी है।
कादरचौक थाना क्षेत्र अंतुईया गांव निवासी पुष्पा देवी ने एसडीएम को एक प्रार्थना दिया था। उसने अपनी जमीन पर भैंस बांधकर कब्जा करने का आरोप अपने देवर के बेटे दुर्गेश पर लगाया था। एसडीएम के निर्देश पर शनिवार को कादरचौक पुलिस अवैैध कब्जा हटवाने अंतुईया गांव गई थी। तभी दुर्गेश के पक्ष में ग्राम प्रधान पति तेजपाल व उसके साथियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया था। पथराव और फायरिंग भी की गई। पुलिस वालों के मौके से भागने पर पुष्पा देवी के घर में आग लगा दी थी। हमलावर पुष्पादेवी के परिवार को घसीटकर आग में फेंकने की कोशिश कर रहे हैं। इसका पता लगने पर कादरचौक समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर पथराव करने वाले भाग गए। पुष्पा देवी की तहरीर पर कादरचौक थाने में बलवा, जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसमें 20 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें पुलिस ने दुर्वेश पुत्र किशनलाल, प्रधान पति तेजपाल, प्रेमपाल पुत्र पातीराम, फूल सिंह पुत्र पीतांबर, महेंद्र पुत्र कोमिल, वीरपाल पुत्र खंजन, नेम चंद्र पुत्र त्रिलोकीनाथ, सत्यपाल पुत्र श्यामलाल व उसके भाई मुन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।