फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बड़ा सवाल: इतनी संख्या में कहां से आए भ्रूण

बड़ा सवाल: इतनी संख्या में कहां से आए भ्रूण

Fri, 08 Jun 2018 09:27 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
बड़ा सवाल: इतनी संख्या में कहां से आए भ्रूण
फोटो-18 से 20
विज्ञापन


बड़ा सवाल: इतनी संख्या में कहां से आए भ्रूण
स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी का परिणाम...तो शहर के किसी क्लीनिक में हुए गर्भपात,
अमर उजाला ब्यूरो
सिलहरी (बदायूं)। शुक्रवार शाम दातागंज रोड किनारे हदीरा के जंगल में आठ भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि शहर के किसी अस्पताल में गर्भपात का धंधा चल रहा है। शायद उसमें लिंग परीक्षण भी हो रहा है।
बरामद भ्रूणों में कुछ ऐसे थे जो पुराने थे। उनमें दुर्गंध आ रही थी। ऐसा लग रहा था कि महिला का गर्भपात कराया गया होगा उसके बाद भ्रूूण को रख लिया गया। जो भ्रूण मिले उनमें दो पूरी तरह विकसित हैं। बाकी मांस के लोथड़ों के रूप में मिले हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी किसानों की माने तो इन भ्रूणों को फेंकने वाली महिला सफेद रंग के कपड़े पहने थी। देखने से वह किसी अस्पताल या क्लीनिक की नर्स लग रही थी। पहले तो ग्रामीण मामले को समझ ही नहीं पाए। महिला ने ग्रामीणों का ध्यान भटकाने के लिए हदीरा वाली जियारत की साफ-सफाई भी की। उसने कूड़े के साथ थैली में भरे भ्रूूण फेंक दिए। काफी देर बाद ग्रामीण थैली के नजदीक पहुंचे। उन्हें कुछ दुर्गंध महसूस हुई। ग्रामीणों ने थैली खोल कर देखी, तो वह दंग रह गए। उसके बाद ग्रामीणों ने यूपी 100 और सिविल लाइंस थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने पुलिस को महिला का हुलिया बता दिया है। जिस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने भ्रूण सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
चर्चा में आए तीन निजी अस्पतालों के नाम
स्वास्थ्य विभाग भले ही इन अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करे या न करे, भ्रूण मिलने के बाद शहर के तीन अस्पतालों के नाम प्रमुख रूप से चर्चा में आए हैं। पुलिस को शक है कि इन्हीं किसी अस्पताल से भ्रूण लाकर यहां फेंके गए।
--------------
वर्जन-
दातागंज रोड पर मिले भ्रूण सील करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं। इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। भ्रूण कहां से आए थे, इसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
--
भ्रूण कहां मिले और कैसे मिले, यह देखना हमारा काम नहीं है। यह पुलिस का काम है। अगर कहीं गर्भपात हो रहा है और उसकी शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. आशाराम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed