फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   तीन दिन से लापता बच्चे का शव गहड़े गड्ढे में मिला

तीन दिन से लापता बच्चे का शव गहड़े गड्ढे में मिला

Mon, 09 Apr 2018 07:35 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन से लापता बच्चे का शव गहड़े गड्ढे में मिला
फोटो-36
विज्ञापन

तीन दिन से लापता बच्चे
का शव गहरे गड्ढे में मिला
पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर अमर उजाला ब्यूरो
उघैती (बदायूं)।
तीन दिन पहले उघैती इलाके के रफतपुर बंजरा गांव से लापता हुए बच्चे की लाश सोमवार सुबह गहरे गड्ढे में मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बच्चे की पसलियां टूटी हुई मिली हैं तो लीवर और फेफड़े फटे हुए थे। बच्चे के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

छह अप्रैल की शाम उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम रफतपुरा बंजरा निवासी ननकी का दस वर्षीय बेटा हीरालाल घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया था। परिवार वालों के तलाशने पर कुछ पता नहीं चला तो उघैती थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। सोमवार सुबह उसी गांव के हरद्वारीलाल का बेटा विजेंद्र अपने खेत में खड़ी मेंथा फसल की सिंचाई करने को बोरिंग पर इंजन लगाने गया, तभी उसे बोरिंग के गहरे गड्ढे के अंदर से दुर्गंध महसूस हुई। उसने झांका तो अंदर बच्चे की लाश पड़ी थी। विजेंद्र के आवाज देने पर आसपास खेतों में गेहूं काट रहे लोग पहुंच गए। बच्चे की लाश मिलने का पता लगने पर ननकी और उनके परिवार वाले भी मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने बच्चे की शिनाख्त अपने बेटे हीरालाल के रूप में की। इस बीच उघैती पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव बाहर निकाला। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे की दाहिनी ओर की पसलियां टूटी हुई थीं। लीवर और फेफड़े फटे हुए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पिता ने बेटे हीरालाल की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। आरोप है कि बच्चे की हत्या कर शव गड्ढे में फेंक दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

-----------------
बच्चे की गुमशुदगी पहले से दर्ज है। बच्चे की हत्या की गई या हादसा हुआ इसको लेकर जांच की जा रही है। सही तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रमेंद्र कुमार, एसओ उघैती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed