Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accusation of abetting a young woman's suicide for not providing dowry

Kanpur News: दहेज न देने पर युवती को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप

Sun, 15 Nov 2026 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Accusation of abetting a young woman's suicide for not providing dowry
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के छतमरा गांव में पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से इन्कार करने और युवती को जहर की पुड़िया देकर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा है। पीड़िता ने एसीपी चकेरी के कार्यालय में दी तहरीर में बताया कि उनके पिता ने उत्तरीपुरा क्षेत्र के एक युवक से शादी तय की थी। 16 अक्तूबर को छतमरा के प्रताप मैरिज हॉल में तिलक हुआ। आरोप है कि वर पक्ष ने कार और बुलेट के लिए पांच लाख की मांग की। मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने की धमकी दी। आरोप है कि 22 अक्तूबर को रिश्ता तय कराने वाले चाचा-चाची दो पुड़िया लेकर पहुंचे। रुपये न मिलने पर जहर खाकर मरने के लिए कहा। परेशान युवती ने शुक्रवार को पुड़िया से जहर निगल लिया। परिजन ने उसे गंभीर हालत में चकेरी मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि रविवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जांच और बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed