Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seven arrested with 939 mobile phones, 272 SIM cards, and 40 sacks of scrap

Jaunpur News: 939 मोबाइल, 272 सिम और 40 बोरे स्क्रैप के साथ सात गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Seven arrested with 939 mobile phones, 272 SIM cards, and 40 sacks of scrap
चोरों के पास से बरामद चोरी और कबाड़ की मोबाइल व स्क्रैप। संवाद
बक्शा। चोरी और पुराने मोबाइल फोन खरीदकर उनके उपयोगी पार्ट्स अलग करने और उन्हें असेंबल कर दिल्ली में बेचने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के सात सदस्यों को बक्सा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 939 मोबाइल, 272 सिम कार्ड और मोबाइल के स्क्रैप पार्ट्स से भरे 40 बोरे बरामद किए हैं। बक्सा थाने में सातों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बरामद मोबाइल में 134 एंड्रॉयड और 805 की-पैड फोन शामिल हैं। इसके अलावा 24 हजार रुपये नकद, टाटा टियागो कार और बिना नंबर प्लेट की बाइक भी मिली है। पुलिस के अनुसार, गिरोह चोरी के मोबाइल कम कीमत पर खरीदता था। इनके पार्ट्स को जोड़कर तैयार किए गए फोन दिल्ली में अलग-अलग लोगों को बेचे जाते थे। बरामद मोबाइल, सिम और अन्य उपकरणों का साइबर अपराध में इस्तेमाल होने की आशंका पर तकनीकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

मेरठ, कानपुर देहात, औरैया और कन्नौज के निवासी हैं आरोपित
बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के उमरपुर शिवगुलामगंज निवासी सौरभ गुप्ता और कामेश गुप्ता के अलावा कानपुर देहात के गजनेर के गोधेपुर निवासी संजय सिंह, रूरा थाना के आरामऊ निवासी संजय सिंह, औरैया जनपद के दिवियापुर थाना के परतापुर निवासी अजय नायक, कन्नौज जनपद के ठठिया थाना के रामनगर के अखिलेश नायक और मेरठ जनपद के लोहियानगर थाना के आशियाना कालोनी निवासी हसीम खान उर्फ वसीम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में बेचने के लिए हसीम करता था संपर्क
उन्होंने बताया कि मोबाइल के पार्ट्स को असेंबल कर तैयार किए गए कस्टमाइज्ड फोन हसीम खान उर्फ वसीम के माध्यम से दिल्ली में अलग-अलग पार्टियों को बेचे जाते थे। गिरोह के पास से बरामद 272 सिम कार्ड, मोबाइल फोन और स्क्रैप पार्ट्स की तकनीकी जांच कराई जा रही है। पुराने मोबाइल फोन में मौजूद डेटा, आईएमईआई और डिजिटल पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी कॉल या अन्य साइबर अपराध किए जाने की आशंका भी जताई है।
चोरी के फोन खरीदने से लेकर दिल्ली में बेचने तक का नेटवर्क
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे संगठित रूप से चोरी के मोबाइल कम कीमत पर खरीदते थे। अधिक संख्या में फोन एकत्र होने पर उन्हें सौरभ और कामेश के किराये के मकान में रखा जाता था। वहां पुराने और खराब मोबाइल फोन से मदरबोर्ड, डिस्प्ले, कैमरा समेत उपयोगी पार्ट्स निकालकर अलग किए जाते थे।
इन पार्ट्स को जोड़कर कस्टमाइज्ड और क्लोन फोन तैयार किए जाते थे। इसके बाद हसीम खान उर्फ वसीम के माध्यम से दिल्ली में अलग-अलग लोगों को बेचा जाता था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन मोबाइल और सिम कार्ड का इस्तेमाल किसी साइबर ठगी या अन्य अपराध में तो नहीं किया गया। पुराने मोबाइल फोन में उपलब्ध डेटा और डिजिटल पहचान के दुरुपयोग की आशंका को भी जांच में शामिल किया गया है।

बक्सा पुलिस ने चोरी और पुराने मोबाइल फोन खरीदकर उनके पार्ट्स अलग-अलग करने और उन्हें असेंबल कर दिल्ली में बेचने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बरामद मोबाइल और सिम कार्ड की तकनीकी जांच कराई जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनका इस्तेमाल साइबर अपराध या ठगी में तो नहीं किया गया है। गिरोह के अन्य संपर्कों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। - आतिश कुमार सिंह, एएसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed