{"_id":"5a680bf54f1c1b8d268b6184","slug":"71516768245-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादरचौक में आठवीं की छात्रा से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कादरचौक में आठवीं की छात्रा से दुराचार
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक में आठवीं
की छात्रा से दरिंदगी
आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट, पुलिस कर रही तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
कादरचौक (बदायूं)।
थाना क्षेत्र के एक गांव में आठवीं की छात्रा से सोमवार रात गांव के ही एक युवक ने दरिंदगी की। परिवारीजनों के पहुंचने पर वह फरार हो गया। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सोमवार शाम गांव निवासी कक्षा आठ की छात्रा अपने घर पर अकेली थी। उसके माता पिता दूसरे गांव में एक कथा समारोह में गए हुए थे। बताते हैं कि रात आठ बजे के करीब छात्रा घर से लघुशंका करने पीछे खेत की ओर गई। तब उसे अकेला देखकर गांव के ही युवक ने दबोच लिया। वह जबरन छात्रा को खींचकर अपनी झोपड़ी में ले गया। वहां छात्रा के साथ दरिंदगी की गई और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। थोड़ी देर बाद छात्रा के परिवार के लोग खोजबीन करते हुए इधर आए तो छात्रा ने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी युवक झोपड़ी से निकलकर फरार हो गया। छात्रा के परिवारवालों ने यूपी 100 पर सूचना दी। सोमवार रात में ही मौके पर थाना पुलिस को भी बुला लिया। इसके बाद पुलिस इन लोगों को थाने लेकर आई। यहां छात्रा के पिता ने तहरीर दी तो पुलिस ने आरोपी उर्वेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।