{"_id":"59de007c4f1c1b6a678b552c","slug":"71507721340-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जियारत के सचिव के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जियारत के सचिव के घर से लाखों की चोरी
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बड़े सरकार की जियारत के सचिव के घर में पड़ोसी की छत के सहारे घुसे चोर नकदी सहित लाखों के जेवर समेट ले गए। बुधवार सुबह पांच बजे सचिव की आंख खुली तो उन्हें घर में चोरी पता चला। परिवार वालों का कहना है कि चोरों ने उन्हें नशा सुंघाने के बाद घर में चोरी की। कोतवाली पुलिस को चोरी की तहरीर दी गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरा में हरी मस्जिद के पास रहने वाले कमरुल जफर उर्फ रफ्फान पीर बड़े सरकार की जियारत के सचिव हैं। मंगलवार रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी बीच पड़ोसी के घर की छत के सहारे घर में दाखिल हुए चोर अलमारी में रखा लगभग एक लाख का रुपये की नकदी और 10 तोला सोना समेटकर फरार हो गए। सुबह लगभग पांच बजे कमरुल जफर की आंख खुली तो उन्हें चक्कर आ रहे थे, कमरे में सामान बिखरा था और अलमारी खुली पड़ी थी। कमरुल जफर के मुताबिक उन्हें नशा सूंघाने के बाद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया होगा। इस लिए घर के सभी सदस्यों को सुबह चक्कर आ रहे थे। चोरी की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। कोतवाली पुलिस को अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर दी गई है।