{"_id":"6afef543521a584bd5036f44","slug":"alleged-sexual-harassment-of-a-minor-female-student-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138652-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप, 11वीं के छात्र प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप, 11वीं के छात्र प्राथमिकी
Thu, 19 Nov 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 19 Nov 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
- एक ही स्कूल में पढ़ते हैं दोनों, आठवीं की 13 वर्षीय छात्रा के परिजनों ने 18 नवंबर को दी तहरीर
- किशोरी को बदनाम करने व जान से मारने की धमकी और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग मिटवाने का भी आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। कोतवाली क्षेत्र में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप उसी के स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र पर लगा है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने किशोर समेत अन्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और यौन उत्पीड़न से जुड़ी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 18 नवंबर को कोतवाली में शिकायत दी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि स्कूल के ही 16 वर्षीय छात्र ने उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया। इसके साथ ही किशोरी को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
शिकायत के अनुसार, प्रकरण से संबंधित सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग मिटवाने और घटना की जानकारी पुलिस तक न पहुंचने देने के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने यौन उत्पीड़न, धमकी देने और साक्ष्य मिटाने संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसएसआई ने बताया कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों, संबंधित साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।