{"_id":"6afef82c8555cca774061c21","slug":"youth-crossing-highway-struck-by-vehicle-dies-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107892-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हाइवे पार कर रहे युवक को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हाइवे पार कर रहे युवक को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
सिरहौल टोल के पास धनचिरी कैंप के सामने हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर सरहौल टोल के पास सड़क पार कर रहे कंटेनर हेल्पर की गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान पलवल के रूपड़ाका निवासी शाहरुख के रूप में हुई है। डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
नूंह के खेड़ली खुर्द गांव निवासी समीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाहरुख और वे दिल्ली के बवाना से कंटेनर लेकर राजस्थान के किशनगढ़ जा रहे थे। बुधवार रात करीब 12 बजे सरहौल टोल के पास धनचिरी कैंप के सामने कंटेनर रोका था। शाहरुख हाइवे पार कर सामने स्थित दुकान जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आई तेज रफ्तार में गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि गाड़ी चालक की पहचान की जा रही है।