फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शराब पीकर स्टेशन पर हंगामा करने वाले सिपाही निलंबित

शराब पीकर स्टेशन पर हंगामा करने वाले सिपाही निलंबित

Fri, 22 Sep 2017 10:03 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
शराब पीकर स्टेशन पर हंगामा करने वाले सिपाही निलंबित
विज्ञापन

बदायूं। शराब के नशे में स्टेशन पर हंगामा और वेंडर से मारपीट करने वाले दोनों सिपाही सुनील और राजकुमार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। जीआरपी थाने में दोनों सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। बुधवार को वीआईपी ड्यूटी में वाराणसी जा रहे उझानी कोतवाली के दो सिपाही सुनील और राजकुमार ने बदायूं रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया था। इस दौरान सिपाहियों ने वेंडर पुष्कर को भी पीटकर घायल कर दिया था। मौके पर पहुंचे जीआरपी एसओ नवनीत कुमार ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया था, लेकिन नशे में धुत सिपाहियों ने उनकी एक नहीं मानी। प्लेटफार्म पर खड़े टीटी और यात्रियों के साथ बदसलूकी देख जीआरपी एसओ नवनीत कुमार ने सिपाहियों की मदद से उन्हें अपने कब्जे में किया और देर रात मेडिकल प्रशिक्षण कराने के बाद उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसएसपी चंद्रप्रकाश ने बताया कि जांच में दोनों सिपाहियों पर आरोप सही पाया गया, जिससे सिपाही सुनील और राजकुुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। सिपाही सुनील नशे की हालत में पहले भी लोगों से मारपीट कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed