फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे, चार फरार

पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे, चार फरार

Mon, 11 Jun 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे, चार फरार
गिरफ्तार
 सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात अभियान चलाकर तीन वाहन चोर दबोच लिए। जबकि चार भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने इनसे एक टेंपो, दो ई-रिक्शा और चोरी की 12 बैटरी बरामद की हैं। रविवार सुबह रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार देर रात सदर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि लालपुल इलाके में पशु अस्पताल के सामने कुछ लोग चोरी के वाहनों के साथ मौजूद थे, जो ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही सदर कोतवाल ओमकार सिंह, एसआई सत्य सिंह, राजेंद्र कुमार और अशोक कुमार पूरी टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी करके तीन चोरों को मौके पर पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रज्जाक पुत्र अफजल निवासी मोहल्ला ऊपरपारा सदर कोतवाली, अनूप कुमार सिंह पुत्र अंकुल चंद्र निवासी कस्बा व थाना कलान जिला शाहजहांपुर और मोहित गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी मधुवन कालोनी थाना सिविल लाइन बताए। उसके बाद पुलिस ने रज्जाक की निशानदेही पर चोरी के मोबाईल, 3920 रुपए, 12 बैटरी, एक टेंपो और दो रिक्शे बरामद कर लिए। पुलिस के मुताबिक यह चोर काफी समय से शहर में सक्रिय थे। लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। रज्जाक उर्फ नटिया ने फरार साथियों के नाम सबलू व स्वाले पुत्र शकील, राजा पुत्र सब्दर निवासी कबुलपुरा और बृजभान पुत्र सुआलाल निवासी ग्राम बाराकलां थाना कलान जिला शाहजहांपुर बताए हैं। इनके खिलाफ कई मुकद्दमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed