फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पुलिस टीम पर मांस तस्करों ने की फायरिंग

पुलिस टीम पर मांस तस्करों ने की फायरिंग

Sun, 01 Apr 2018 11:59 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम पर मांस तस्करों ने की फायरिंग
आसफपुर।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा इलाके के जंगल में गोमांस पैकिंग करके सप्लाई करने का अवैध धंधा चल रहा था। सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फैजगंज बेहट के जंगल में छापा मारकर मांस तस्कार को दबोच लिया। जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। इस दौरान मांस तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के जंगल में प्रतिबंधित पशुओं को काटने और पैकिंग कर सप्लाई करने का धंधा चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर रविवार तड़के बिसौली सीओ मुन्नालाल के नेतृत्व में बिसौली, इस्लामनगर और फैजगंज बेहटा पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को आते देख मांस तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन घटनास्थल से तीन आरोपी भागने में सफल रहे जबकि एक तस्कर कस्बा फैजगंज के वार्ड संख्या 10 निवासी तहब्बर पुत्र मुम्मदखां को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने मौके पर पैक किया गया लगभग 50 किलो गोमांस, तराजू, बाट आदि बरामद किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन


गोवंशीय मांस समेत एक गिरफ्तार, चार फरार
सहसवान। कोतवाली पुलिस ने जंगल में छापा मारकर एक व्यक्ति को गोवंशीय पशु के मांस समेत गिरफ्तार कर लिया जबकि चार आरोपी फरार हो गए।
रविवार सुबह करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग गांव बाजपुर के पास खेतों में गोवंशीय पशु काट रहे हैं। पुलिस ने छापा मारा तो मांस काटने वाले चार लोग फरार हो गए। एक आरोपी को पकड़ लिया गया। मौके पर करीब 50 किलो गोवंशीय मांस, पशु के अवशेष अंग और कुल्हाडी, छुरा आदि उपकरण रामद हुए। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शकील पुत्र हमीद निवासी बाजपुर बताया। फरार हुए लोगों के नाम मुस्लिम पुत्र सईद निवासी बाजपुर, जख्खी पुत्र शप्पी, विकार, जुल्फिकार पुत्र ईशाक निवासी शाहपुर ताहरखेड़ा बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed