फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गृह क्लेश में फांसी पर झूली विवाहिता

गृह क्लेश में फांसी पर झूली विवाहिता

Mon, 26 Mar 2018 06:59 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
गृह क्लेश में फांसी पर झूली विवाहिता
फोटो--7
विज्ञापन


घरेलू कलह में फंदे
पर झूली विवाहिता
मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
शहर से सटे शेखूपुर कस्बे में सोमवार सुबह एक विवाहिता ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पति की सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे थे।
यह घटना शहर से सटे सिविल लाइंस क्षेत्र के कस्बा शेखूपुर की है। यहां के सुरेंद्र पुत्र कल्लू की शादी करीब छह साल पहले बरेली के देवचरा निवासी प्रीति (24) पुत्री मोर सिंह के साथ हुई थी। सुरेंद्र का एक वर्षीय पुत्र आयुष है। सोमवार सुबह आठ बजे सुरेंद्र और प्रीति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिजनों ने समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया, लेकिन बाद में सुरेंद्र के घर से निकलते ही विवाहिता फंदे पर झूल गई। इधर, घर लौटे सुरेंद्र ने प्रीति को फंदे पर लटके देखा तो उसके हाथ-पांव फूल गए। उसने परिजनों के सहयोग से उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही विवाहिता की मां पुष्पा देवी, चाचा लालराम अपनी पत्नी और परिवार के कई लोगों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। पुष्पा देवी ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र आए दिन दहेज को लेकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। तीन माह पहले सुरेंद्र ने देवचरा आकर मारपीट की थी। उन्होंने विवाहिता के पति पर दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। सुरेंद्र ने पुलिस को लिखकर दिया है कि मामूली विवाद पर उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मायका पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed