फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हुसैनपुर के सुखपाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

हुसैनपुर के सुखपाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Nov 2017 11:16 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
हुसैनपुर के सुखपाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
crime scene
उझानी (बदायूं)। हुसैनपुर के पूर्व प्रधान सुुखपाल कश्यप हत्याकांड में पांच नामजदों में से पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। दोनों ने पूछताछ के दौरान गोली चलाने से इनकार कर दिया। पुलिस की मानें तो गंगा नहाकर जब वह घर लौट रहा था तब दोनों ने उसे घेर लिया था।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान वीरेंद्र के भाई सुखपाल की हत्या धनतेरस के दिन उस समय कर दी गई थी जब गंगा नहाकर घर लौट रहा था। रास्ते में उसे आरोपियों ने घेर लिया था। गोली उसके पेट के पास लगी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने बुधवार रात नामजदों में से विजय सिंह और दलवीर को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दलवीर और विजय ने पुलिस को बताया कि वह दोनों घटना के दौरान हमलावरों में शामिल थे लेकिन उन्होंने गोली नहीं चलाई।
विज्ञापन

हत्याकांड के दिन से ही प्रधान का पति पूर्व सैनिक पुरुषोत्तम उर्फ पप्पू, रेशू और ओमपाल फरार हैं। दरोगा संजय कुमार शर्मा ने बताया कि तीनों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई लेकिन दबिश के दौरान कोई नहीं मिला। उनके एक रिश्तेदार को भी हिरासत में ले लिया गया है। बता दें कि पूर्व प्रधान की हत्या के बाद हुसैनपुर में जातीय तनाव पैदा हो गया था। लापरवाही के मामले में चौकी इंचार्ज राजेंद्र समेत दो पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed