फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

Sat, 05 Jan 2019 07:34 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sat, 05 Jan 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

बदायूं। एसएसपी अशोक कुमार शनिवार सुबह मुजरिया के मटकुली गांव पहुंचे। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षक और उनके परिवार वालों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि लूटपाट के मामले में जल्द खुलासा किया जाएगा। इसके लिए थाना पुलिस को लगा दिया गया है। पुलिस ने सेवानिवृत्त शिक्षक की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लूटपाट की यह वारदात मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मटकुली निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सिपट्टर सिंह के घर में हुई थी। तीन जनवरी की रात सिपट्टर सिंह अपनी पत्नी ओमवती के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में सो रहे थे। जबकि उनका बेटा अवधेश और उसकी पत्नी मंजू देवी नीचे कमरे में सो रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे छह सात बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया और अवधेश को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया था। उसके बाद करीब 25 तोला सोना, एक किलो चांदी और पांच हजार रुपये समेत अन्य सामान लूटकर ले गए। बदमाशों की पिटाई से अवधेश उर्फ बिल्लू बेहोश हो गया था। परिवार वाले उसकी हालत देखकर बरेली ले गए। इधर, शनिवार दोपहर पुलिस ने सिपट्टर सिंह की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शनिवार सुबह एसएसपी अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह और सीओ मौजूद रहे। एसएसपी ने पीड़ित परिवार वालों से पूरे मामले की जानकारी ली। परिवार वालों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी ने थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि लूटपाट के मामले को गंभीरता से लिया जाए। क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था और तेज कर दी जाए, जिससे क्षेत्र की जनता बेखौफ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed